इन चीजों में पाया जाता है सबसे ज्यादा विटामिन ई

सेहतराग टीम

हमारे शरीर के लिए विटामिन काफी जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। वैसे विटामिन कई प्रकार के होते हैं और सभी शरीर के लिए जरूरी और लाभकारी होते हैं। जैसे विटामिन ई (Vitamin E) हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है। यही नहीं ये एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी कार्य करता है। इसके अलावा इम्यून सिस्टम (Immune System) को भी मजबूत करता है। विटामिन ई हमारे मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाता है और आंखों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। ऐसे ही विटामिन ई से कई फायदे होते हैं। वहीं इन फायदों को पाने के लिए हमें रोजाना ऐसा आहार (Foods) लेना होगा जिससे हमारे शरीर में विटामिन ई की कमी ना हो। तो आइए जानते हैं कि ऐसा क्या खाएं जिसमें विटामिन ई मौजूद हो।

पढ़ें- मूंगफली और मखाना: वजन घटाने के लिए कौन है बेहतर?

विटामिन ई की कमी में क्या खाएं (Vitamin E food source in Hindi):

1- एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एवोकाडो का सेवन करने से विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन ई की कमी है, उन्हें रोजाना एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

2- पीनट बटर

पीनट बटर में भी विटामिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है। पीनट बटर का सेवन करने से आप विटामिन ई की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

3- बादाम

शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में बादाम को शामिल करें। बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना बादाम का सेवन करें।

4- पाइन नट्स

पाइन नट्स में भी विटामिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है। रोजाना पाइन नट्स का सेवन करने से आप शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा कर सकते हैं।

5- सूरजमुखी के बीज

विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें। सूरजमुखी के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी1, सेलेनियम और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। रोजाना ब्रेकफास्ट में सूरजमुखी के बीजों का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें-

ये चीजें शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देंगी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।